श्रावण अष्टमी मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 18 एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट होंगे तैनात



श्री नयना देवी जी मंदिर में 25 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेले के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से प्रतिदिन दो से तीन लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रहती है। अत्यधिक भीड़ के चलते कानून व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौती होती है।

इस स्थिति से निपटने के लिए मंदिर परिसर और इसके आसपास के क्षेत्रों को नौ सेक्टरों में बांटा गया है, जहां चौबीसों घंटे कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कम से कम 18 अनुभवी कार्यपालक दण्डाधिकारियों की तैनाती होगी।जिला प्रशासन बिलासपुर ने स्पष्ट किया है कि जिले से इतने अधिकारियों की तैनाती संभव नहीं है, इसलिए अन्य जिलों से प्रतिनियुक्ति का आग्रह किया गया है।

इन अधिकारियों को 24 जुलाई 2025 की अपराह्न तक श्री नयना देवी पहुंचकर मेला अधिकारी (अपर उपायुक्त, बिलासपुर) को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि उन्हें उनके सेक्टरों में नियुक्त किया जा सके। यह कदम मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading