मिलाप कौशल खुंडियां
राजकीय महाविद्यालय मझीन में हिन्दी पखवाड़ा के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता एवं कविता पाठ कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम की संयोजक डॉ. सारिका रहीं, जिन्होंने विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा की गरिमा और महत्व से अवगत कराते हुए प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रस्तुत की।कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चंदन भारद्वाज के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीपप्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से किया गया।हिन्दी विभागध्यक्ष डॉक्टर सारिका ने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा को केवल अध्ययन की भाषा न मानकर जीवन मूल्यों और राष्ट्रीय अस्मिता से जोड़ने का आह्वान किया।

भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने हिन्दी भाषा की प्रासंगिकता, साहित्यिक समृद्धि तथा समाज में उसके योगदान पर विचार व्यक्त किए। वहीं कविता पाठ में विद्यार्थियों ने अपनी भावनाओं और रचनात्मकता से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।भाषण एवं काव्य पाठ का मूल्यांकन निर्णायक मण्डल की सदस्य प्रो. आरती गुप्ता,डॉ. नीलम, प्रोफेसर मुक्तामणी एवं प्रोफेसर लक्की द्वारा किया गया।
निष्पक्ष मूल्यांकन के आधार पर भाषण प्रतियोगिता में दिव्यांशी राणा ने प्रथम,नेहा ने द्वितीय एवं तमन्ना तथा दीया ने तृतीय स्थान हासिल किया।काव्य पाठ में दिव्यांशी राणा प्रथम, नेहा
द्वितीय एवं तमन्ना एवं दीया तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ समस्त शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग भी उपस्थित रहा।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.