जुखाला में शॉट सर्किट से दूकान हुई राख- 15 लाख रु के नुक्सान का आंकलन

संवाददाता शुभम ठाकुर **

जुखाला के मेन बाजार में सोमवार रात्री को एक दूकान शॉट सर्किट की वजह से पूरी तरह से  हो गई राख

जुखाला बाजार में स्कूल के सामने स्टेशनरी की इस दूकान के जलने का पता मंगलवार सुबह करीब 8 बजे चला जब दूकान का मालिक दूकान खोलने के लिए दूकान के पास पहुंचा । जैसे ही दूकान के मालिक हेम राज पुत्र चेतन कुमार ने दूकान का शटर उठाया तो उसके होश उड़ गए  ।

शटर खोलते ही दूकान के मालिक ने देखा की पूरी दूकान जल कर राख हो गई है । दूकान मालिक ने तुरंत इसकी सुचना पंचायत प्रधान को दी ।सुचना मिलते ही पंचायत प्रधान ने इसकी सुचना राजस्व विभाग और पुलिस विभाग को दी और खुद मौके पर पहुँच कर स्थिति का जायजा लिया । दूकान के मालिक हेमराज ने बताया कि इस आगजनी से उसकी दूकान का करीब 15 लाख रू का नुक्सान हो गया ।

इस आग की वजह से उसकी दूकान में एक आइसक्रीम का फ्रीज , एक बड़ा कोल्डड्रिंक का फ्रिज , एक अन्य फ्रिज , एक फोटोस्टेट के मशीन सहित कई विधुत उपकरण जल कर राख हो गए ।वहीँ स्टेशनरी तथा अन्य सामन पूरी तरह से जल कर राख हो गया ।इस आग की वजह से दो कमरों की दुकानों के लेंटर में भी दरारे आ गई है । वहीँ जुखाला पंचायत प्रधान जगदीश ठाकुर ने बताया की इस आग की वजह से 15 लाख रु से अधिक का नुक्सान हो गया है जिसकी राजस्व विभाग और पुलिस विभाग ने रिपोर्ट बना कर आगमी कार्यवाही शुरू कर दी है ।
  


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading