मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत खुंडियां पुलिस ने 21 ग्राम चरस सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए हुए युवक की पहचान हितेश्वर सिंह निवासी महर डाकघर लगरु के रूप में हुई है। बहरहाल पुलिस ने इस संबंध में एन डी पी एस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एस पी देहरा मयंक चौधरी ने की है।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी खुंडियां पूनम के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गश्त पर थी तो इस दौरान पुलिस ने युवक से 21 ग्राम चरस बरामद की। बहरहाल पुलिस की मामले को लेकर छानबीन जारी है। युवक ने चरस किससे ली आगे वह इसका क्या करने वाला था पुलिस सभी पहलुओं को खंगाल रही है।
इधर, उधर, एस पी देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि भविष्य में भी जिला पुलिस देहरा का नशे के विरुद्ध छेड़ा अभियान जारी रहेगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध परिस्थितियों की सूचना तुरंत नजदीकी स्टेशन में दें। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। इसके अलावा नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का सहयोग करें और अपने क्षेत्र को नशामुक्त बनाए।