4 मई को होगी नामांकन पत्रों की जांच जबकि 6 मई को वापस लिए जा सकेंगे नाम
जोगिंदर नगर, 30 अप्रैल – नगर परिषद जोगिंदर नगर के वार्ड सदस्यों के चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे दिन आज आठ लोगों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किया इस बात की पुष्टि करते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंदर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आज नामांकन के दूसरे दिन आठ लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए है। जिनमें वार्ड नंबर 1 से अजय, वार्ड नंबर 2 से संतोष कुमारी व सीमा शर्मा,वार्ड नंबर 3 अनीता देवी, वार्ड नंबर 4 से शिखा, वार्ड नंबर 5 चन्दर रेखा तथा वार्ड नंबर 7 से शीला देवी व रीतू जबकि वार्ड नंबर 6 से आज कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। अब तक कुल 9 लोगों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
नगर परिषद जोगिंदर नगर की चुनावी प्रक्रिया के तहत 2 मई को भी प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 6 मई को सायं 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।
उन्होंने बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत चुनाव मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों को उसी दिन चुनाव चिन्ह (प्रतीक) आबंटित किए जाएंगे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.