मंडी, 30 अप्रैल। नगर निगम मंडी के वार्ड नंबर 4 नेला के मतदान केंद्रों में आंशिक बदलाव किया गया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम मंडी रूपिंदर कौर ने बताया कि बूथ संख्या 9 राजकीय प्राथमिक पाठशाला बिन्द्रावणी(बायां भाग) को अब राजकीय माध्यमिक पाठशाला बिन्द्रावणी में तथा बूथ संख्या 10-राजकीय प्राथमिक पाठशाला बिन्द्रावणी(दायां भाग) को राजकीय प्राथमिक पाठशाला चडयाणा में स्थानांतरित किया गया है।
एसडीएम ने वार्ड के मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची में नाम देखकर यह सुनिश्चित करें कि उन्हें किस बूथ पर मतदान करना है। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस 17 मई तक पुराने मतदान केन्द्र में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
उन्होंने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया है।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.