करसोग में नगर पंचायत चुनाव के दृष्टिगत दूसरे चरण का पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

करसोग,13 मई

करसोग नगर पंचायत चुनाव के दृष्टिगत रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम करसोग गौरव महाजन की अध्यक्षता में दूसरे चरण का पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से संबंधित सभी कार्यों का निष्पादन हैंड बुक में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ही संपन्न किया जाना चाहिए।

राजकीय महाविद्यालय करसोग में आयोजित दूसरी चुनाव रिहर्सल में मास्टर ट्रेनर डॉक्टर लोमेश्वर शर्मा और महेंद्र कुमार ने सेक्टर अधिकारियों, पीठासीन अधिकारियों सहित मतदान से संबंधित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने की जानकारी प्रदान की। जिसमें ईवीएम संचालन, वीडीएमएस एप्लिकेशन (वोटर डे मैनेजमेंट सिस्टम), मॉक पोल, मतदान प्रक्रिया, मतदाता पहचान, और मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं तथा अन्य चुनावी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

द्वितीय चरण के इस चुनाव अभ्यास कार्यक्रम में मौजूद सभी सेक्टर अधिकारियों व पीठासीन अधिकारियों को डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग और संचालन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

इस दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट को तैयार किया गया तथा नगर पंचायत करसोग से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों और उनके पोलिंग एजेंट के समक्ष ईवीएम मशीन में मॉक पोल भी करवाया गया।

इस अवसर पर चुनाव पर्यवेक्षक कमल जसवाल (आईएफएस), सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार करसोग पृथी चंद, नायब तहसीलदार राहुल शर्मा, नोडल अधिकारी पंकज गुप्ता सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading