जोगिंदर नगर में प्रत्याशियों के समक्ष ईवीएम को किया गया तैयार

जोगिंदर नगर, 13 मई।

नगर परिषद जोगिंदर नगर के आगामी चुनावों के दृष्टिगत रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंदर नगर मनीश चौधरी की निगरानी में प्रत्याशियों के समक्ष ईवीएम को पोलिंग के लिए तैयार किया गया। इस दौरान पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने हेतु प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई।

निर्धारित प्रक्रिया के तहत सबसे पहले प्रत्याशियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम को खोला गया। इसके उपरांत ईवीएम मशीनों को बाहर निकालकर सभी के समक्ष उनका निरीक्षण किया गया। मशीनों की कार्यप्रणाली तथा अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच प्रत्याशियों को दिखाते हुए की गई, ताकि उन्हें किसी प्रकार की शंका न रहे।

रिटर्निंग अधिकारी मनीश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैलेट यूनिट तथा कंट्रोल यूनिट को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार विधिवत रूप से तैयार किया गया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए हर चरण में प्रत्याशियों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में आज की यह प्रक्रिया भी प्रत्याशियों की उपस्थिति में संपन्न करवाई गई।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading