विकास खंड गोपालपुर में पंचायती राज चुनावों के दृष्टिगत चुनाव पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

सरकाघाट, 6 मई।

पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के दृष्टिगत आज बचत भवन सरकाघाट में सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) ग्राम पंचायत के लिए द्वितीय चुनाव पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं एसडीएम सरकाघाट राजेन्द्र कुमार गौतम ने की।

इस अवसर पर चुनाव ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया के सुचारू संचालन संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्वाचन कार्यों के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

पूर्वाभ्यास कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों—जैसे नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया, नामांकन पत्रों की जांच, मतदान की व्यवस्थाएं एवं मतगणना—के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही, सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को चुनाव संबंधी आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई।

इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं बीडीओ गोपालपुर, पंचायत निरीक्षक शालिनी ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading