वार्ड नंबर एक (जगातखाना) से सैना देवी एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण रिटर्निंग अधिकारी ने किया उन्हें विजेता घोषित।
करसोग, 6 मई
नगर पंचायत करसोग के वार्ड सदस्यों के चुनाव के दृष्टिगत नामांकन वापसी के लिए निर्धारित समय सीमा में कुल 17 उम्मीदवारों में से एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया जबकि वार्ड नंबर एक जगातखाना से सैना देवी एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण रिटर्निंग अधिकारी ने उन्हें विजेता घोषित किया है।
शेष 15 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।
रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) करसोग, गौरव महाजन ने बताया कि वार्ड नंबर 4 (करसोग सदर) से सुभाष चंद ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया है। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर एक (जगातखाना) से सैना देवी एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण, उन्हें विजेता घोषित किया गया है।
उन्होंने बताया कि नगर पंचायत करसोग के विभिन्न वार्डों से अब कुल 15 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे।
उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 2 (अपर न्यारा) से अमी चंद, उत्तम चंद तथा रमेश, वार्ड नंबर 3 (न्यारा) से बंसी लाल, यादविंदर और लक्ष्य, वार्ड नंबर 4 (करसोग सदर) से नरेन्द्र कुमार, युविंद्र कुमार और हरीश कुमार, वार्ड नंबर 5 (पुराना बाजार) से पूनम, पूनम गुप्ता, लक्ष्मी देवी एवं सुषमा कुमारी, तथा वार्ड नंबर 6 (करसोग बाजार) से किशोर कुमार गुप्ता एवं दिलीप कुमार को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं।
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत के लिए 17 मई को मतदान होगा। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी प्रत्याशियों एवं मतदाताओं से आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.