नगर परिषद सुंदरनगर चुनाव 2026 में 32 उम्मीदवार मैदान में, एक नामांकन पत्र खारिज*

सुंदरनगर, 4 मई 2026

नगर परिषद सुंदरनगर चुनाव-2026 के तहत 17 मई को होने वाले चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की छंटनी प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। छंटनी के दौरान कुल 33 नामांकन पत्रों में से 32 वैध पाए गए, जबकि एक नामांकन पत्र निर्धारित दिशा-निर्देशों को पूरा न करने के कारण खारिज कर दिया गया।

निर्वाचन अधिकारी अमर नेगी ने बताया कि उम्मीदवार 6 मई को सायं 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन शेष उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

*32 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र पाए गए सही*

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर परिषद सुंदरनगर के 13 वार्डों में अब कुल 32 प्रत्याशियों चुनाव मैदान में हैं। वार्डवार स्थिति के अनुसार वार्ड-1 बाड़ी कुलवाड़ा (अनुसूचित जाति) से 3 प्रत्याशी – धनी राम, विनोद कुमार, राकेश चंचल, वार्ड-2 बनेड (महिला) से 2 प्रत्याशी-कंचन सेन, कल्पना वर्मा, वार्ड-3 पुंघ (अनुसूचित जाति महिला) से 2 प्रत्याशी -मनीषा देवी, सुनीता देवी, वार्ड-4 सलाह (महिला) से 2 प्रत्याशी -विनय कुमारी, नीलम शर्मा, वार्ड-5 भडोह (सामान्य) से 3 प्रत्याशी -संदीप जम्वाल, जितेंद्र शर्मा, विशाल सेन, वार्ड-6 बाहोट (सामान्य) से 3 प्रत्याशी-अमित कुमार, राजेश कुमार शर्मा, चमन लाल, वार्ड-7 बनायक (सामान्य) से 2 प्रत्याशी – लकेश कुमार, गौरव सेन, वार्ड-8 अंबेडकर नगर (सामान्य) से 3 प्रत्याशी- गंबरी देवी, राम सिंह, हंस राज, वार्ड-9 भोजपुर (महिला) से 2 प्रत्याशी -वनीता शर्मा, नीता, वार्ड-10 चांगर (अनुसूचित जाति महिला) से 2 प्रत्याशी -रुमा देवी, तरुणा चौहान, वार्ड-11 पुराना बाजार (सामान्य) से 3 प्रत्याशी -विजय कुमार, नरेश कुमार सेन, योगिंद्र कुमार, वार्ड-12 पश्चिम कॉलोनी (महिला) से 3 प्रत्याशी -रक्षा धीमान, मोनिका जोली, वंदना कश्यप तथा वार्ड-13 पूर्वी कॉलोनी (महिला) से 2 प्रत्याशी – नेहा और सोमा देवी शामिल हैं।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading