कुल्लू, 24 अप्रैल
बहुउद्देश्यीय भवन कुल्लू के सभागार में आयोजित बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, सीमा सड़क संगठन तथा दूरसंचार विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, संचार व्यवस्था तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सभी तैयारियों को समय रहते सुनिश्चित करने के आदेश दिये। उपायुक्त ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष बल देते हुए सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ करने के निर्देश दिए।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.