बैठक में गत बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बैठक में लिए गये निर्णय को अमलीजामा पहनाने पहनाने के निर्देश दिये ताकि सभी पात्र लोग समुचित रूप से लाभान्वित हो सकें।
बैठक में वर्ष 2024-25 की अंकेक्षित बैलेंस शीट तथा आय – व्यय खाते को भी प्रस्तुत किया गया इसके साथ ही वर्ष 2025-26 की गतिविधियों की वार्षिक रिपोर्ट को भी मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में गत वर्ष के व्यय का ब्यौरा तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित गतिविधियों कैलेंडर तथा बजट अनुमानों को भी प्रस्तुत किया गया। बैठक में वर्ष 2025 -26 में स्वीकृत किए गए 24 लाख 18 हज़ार रुपये के पूंजीगत कार्यों का भी अनुमोदन किया गया।
उपायुक्त ने बताया कि भविष्य में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का विस्तार किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य जांच एवं दिव्यांग शिविर आयोजित किए जाएंगे।
बैठक की कार्रवाई का संचालन जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव वीके मोदगिल ने किया ।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार, सहायक आयुक्त जयवंती ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रणजीत ठाकुर, सहित गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे ।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.