उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया सड़क मार्गों का पैदल निरीक्षण

*5 किलोमीटर पैदल चलकर परखी सड़कों की स्थिति, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश*

शाहपुर, 21 अप्रैल

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सोमवार को करीब 5 किलोमीटर पैदल चलकर लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ क्षेत्र के विभिन्न सड़क मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चकवन राख, तला, भेडू, ऊनी, मनोह, सुहैंड, वोडूसारना और गिलड़ भेडा सड़कों की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करना और लंबित विकास कार्यों में तेजी लाना रहा। मौके पर अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा करते हुए उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति पर विशेष जोर दिया।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर प्रगति पर हैं और समय-समय पर स्थल निरीक्षण से कार्यों में तेजी आती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि जनता को समय पर लाभ मिल सके।

निरीक्षण के उपरांत उन्होंने ढोलिया महादेव मंदिर में माथा टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में ही उन्होंने दोपहर का भोजन ग्रहण किया और स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता विद्युत अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण नीरज जसवाल, सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, सहायक अभियंता लोक निर्माण बलवीत दियोलिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading