आशा कार्यकर्ता संघ ब्लाक ज्वालामुखी की अध्यक्ष सपना राणा ने पंचायत चुनाव लडने के लिए सरकार से अनुमति देने की अपील की

मिलाप कौशल खुंडियां

आशा कार्यकर्ता संघ ज्वालामुखी की प्रधान सपना राणा, वरिष्ठ उपप्रधान निशा देवी, महासचिव रीना देवी , उपप्रधान रमेश कुमारी ने सयुक्त बयान में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल्य से मांग की कि पंचायती राज चुनाव में आशा कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाए क्योंकि आशाकार्यकर्ता एक सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में कार्य करती है और आशा कार्यकर्ता की कहीं पर भी कोई हाजिरी नहीं लगती और न ही आशा कार्यकर्ता किसी प्रकार की सरकारी कर्मचारी है । राणा ने बताया कि आशा कार्यकर्ता को कार्य के बदले में केवल इनसेंटिव मिलता है उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 की नोटिफिकेशन के अनुसार पिछले पंचायती राज चुनाव में बहुत सी आशा कार्यकर्ताओं ने चुनाव जीतकर लोगों की सेवा की थी और इस बार भी आशा कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाए ताकि जिस आशा में कावलियत होगी चुनाव जीतकर लोगों को अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देने के साथ लोगो की सेवा भी कर सके यदि आशाओं को पंचायती राज चुनाव लड़ने की अनुमति सरकार नहीं देती है तो आशा कार्यकर्ताओं के लिए कोई नीति बनाकर उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading