विश्व रैडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य पर बचत भवन में किया आयोजन
मंडल आयुक्त और जिलाधीश ने किया रक्तदाताओं का उत्साहवर्द्धन
हमीरपुर 08 मई। विश्व रैडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य पर जिला रैडक्रॉस सोसाइटी ने शुक्रवार को यहां बचत भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया, जिसमें 66 लोगों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर मंडी के मंडल आयुक्त आरके पुर्थी, जिलाधीश एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़, होमगार्ड्स के कमांडेंट विनय कुमार, जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के सचिव लवकेश शर्मा और अन्य अधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्द्धन किया।
शिविर के आयोजन के लिए जिला रैडक्रॉस सोसाइटी और सभी रक्तदाताओं की सराहना करते हुए मंडल आयुक्त आरके पुर्थी ने कहा कि रक्तदान अपने आप में एक बहुत बड़ा दान है। यह किसी की अनमोल जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं को जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की कैप, सर्टिफिकेट और जूस का वितरण भी किया।
जिलाधीश एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने भी सभी लोगों को विश्व रैडक्रॉस दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह संस्था हमेशा असहाय एवं जरुरतमंद लोगों की मदद करती है। उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर में अधिक से अधिक लोगों को रैडक्रॉस सोसाइटी से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि इन लोगों से प्राप्त होने वाले अंशदान से असहाय एवं जरुरतमंद लोगों की अधिक से अधिक मदद की जा सके।
शिविर में होमगार्ड्स, पुलिस, उपायुक्त कार्यालय की विभिन्न शाखाओं और अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों के अलावा बहुतकनीकी कालेज, होटल प्रबंधन संस्थान, हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय तथा अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों और आम लोगों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.