हमीरपुर 03 मई। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित 14 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में 30 महिलाओं ने जूट के उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
शिविर के समापन अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए आरसेटी के निदेशक अजय कतना ने कहा कि संस्थान के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे व्यक्तिगत रूप से या समूह का गठन करके अपना उद्यम स्थापित कर सकती हैं। उद्यम स्थापित करने के लिए बैंकों से ऋण लेने हेतु आरसेटी भी उनकी मदद कर सकता है।
इस अवसर पर शिविर के मूल्यांकनकर्ता आरएस कलोत्रा, हरबंस लाल, फैकल्टी मैंबर संजय हरनोट, ट्रेनर सीमा देवी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.