पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर की बैठक घुमारवीं में संपन्न, समस्याओं पर किया गहन मंथन

अंशुल शर्मा।घुमारवीं

पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर की बैठक एसोसिएशन के प्रधान डॉ. रवीन्द्र कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में घुमारवीं में संपन्न हुई।

बैठक में विभिन्न मुद्दों व मांगों को लेकर गहन मंथन किया गया।बैठक में हिमाचल प्रदेश पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एवं कार्यकारिणी चुनाव पर विस्तृत चर्चा हुई। चुनाव में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों के नाम भी तय किए गए। पैशनरों के डीए, एरियर और मेडिकल बिलों के भुगतान जैसे मुद्दों पर विचार किया गया। सरकार पर इनके भुगतान के लिए दबाव बनाने की रणनीति तैयार की गई।

राज्य कार्यकारिणी चुनाव के लिए 10 सदस्यों का चयन किया गया, जो 29 अप्रैल को हमीरपुर में होने वाली बैठक में भाग लेंगे। संगठन में 90 वर्षीय बशींराम शर्मा (गांव दनोह) व डीएसपी कुलदीप चंदेल समेत नए सदस्यों का स्वागत किया गया।

डॉ. ठाकुर ने जिले के सभी सेवानिवृत्त पुलिस पेंशनर्स से संगठन को मजबूत बनाने और सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया, ताकि मांगें पूरी कराई जा सकें। इस बैठक में काफी संख्या में पैंशनर्ज मौजूद रहे हैं।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading