जिला में पंचायत चुनाव से पहले मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

एडीसी ने पंचायत पंजगाई, धौणकोठी व दरोबड़ में पोलिंग स्टेशनों में उपलब्ध सुविधाओं का लिया जायजा

बिलासपुर, 21 अप्रैल: पंचायत चुनाव 2026 के सुचारू एवं निष्पक्ष आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार के निर्देशानुसार अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर ने विकास खण्ड सदर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पंजगाई, धौणकोठी व दरोबड़ में अधिसूचित पोलिंग स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया।

यह जानकारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सतीश जमवाल ने देते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान पोलिंग स्टेशनों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पेयजल, फर्नीचर तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया गया। निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि मतदान प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से संचालित की जा सकेगी।

उन्होंने बताया कि आमजन की सुविधा एवं निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त दने जिले के समस्त उपमंडलाधिकारियों (ना.) तथा खंड विकास अधिकारियों को भी अपने-अपने अधीनस्थ क्षेत्रों में अधिसूचित मतदान केंद्रों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि यदि किसी भी मतदान केंद्र पर किसी प्रकार की कमी या असुविधा पाई जाती है, तो उसे संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के माध्यम से तत्काल प्रभाव से दूर किया जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading