प्रदीप ठाकुर (रक्कड़) :13मई: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा के बी.वोक. हॉस्पिटैलिटी एवं पर्यटन प्रबंधन विभाग ने लगातार दूसरे वर्ष उत्कृष्ट प्लेसमेंट उपलब्धि हासिल कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। पिछले वर्ष विभाग के 21 विद्यार्थियों का देश के प्रतिष्ठित होटल समूहों में चयन हुआ था, जबकि इस वर्ष 16 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध 4 एवं 5 सितारा होटलों में चयन प्राप्त कर विभाग की उपलब्धियों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। यह सफलता संस्थान द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण तथा विद्यार्थियों की मेहनत और लगन का परिणाम है।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अंजू रानी चौहान ने सभी चयनित विद्यार्थियों को ऑफर लेटर बांटे एवम् हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि बी.वोक. कार्यक्रम युवाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।
बी.वोक. नोडल अधिकारी प्रोफ़ेसर कंचन रनौत ने बताया कि विभाग विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक प्रशिक्षण, औद्योगिक भ्रमण, इंटर्नशिप, संचार कौशल तथा व्यक्तित्व विकास के अवसर प्रदान कर रहा है, जिसके परिणामस्वरूप लगातार उत्कृष्ट प्लेसमेंट प्राप्त हो रहे हैं। और इसमें एडूब्रिज लर्निंग लिमिटेड कम्पनी का भी पूर्ण सहयोग मिला हैं।
विभाग के व्यावसायिक प्रशिक्षकों श्री आशीष देव, प्रशोतम तथा नितेश ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कह�
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.