मंडी, 08 मई।
17 मई को आयोजित होने वाले नगर निगम मंडी चुनाव-2026 के दृष्टिगत आज राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी में मतदान कर्मियों की दूसरी चुनावी रिहर्सलसहायक रिटर्निग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी(ना)सदर रुपिन्दर कौर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। रिहर्सल में कुल 200 मतदान कर्मियों ने भाग लिया।
रिहर्सल के दौरान मुख्य प्रशिक्षक विजय शर्मा तथा डॉ. कर्म सिंह ने मतदान कर्मियों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण सत्र में ईवीएम संचालन, मॉक पोल, मतदान प्रक्रिया, मतदाता पहचान, मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं तथा अन्य चुनावी प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
दूसरी रिहर्सल में 50 पीठासीन अधिकारीयों सहित कुल 200 मतदान कर्मियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
सहायक रिटेर्निग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी(ना)सदर रुपिन्दर कौर ने सभी मतदान कर्मियों से चुनाव प्रक्रिया को गंभीरता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने का आह्वान किया, ताकि 17 मई को होने वाले नगर निगम चुनाव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न करवाए जा सकें।
इस अवसर पर तहसीलदार (निर्वाचन) राजेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.