सरकाघाट, 23 जून। पंचायत समिति गोपालपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन कुमार तथा उपाध्यक्ष शिवचरण को सोमवार को उपमंडलाधिकारी (ना.) एवं प्राधिकृत अधिकारी सरकाघाट राजेंद्र कुमार गौतम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन उपमंडलाधिकारी (ना.) सरकाघाट के कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने पंचायत समिति क्षेत्र के समग्र विकास, पारदर्शी प्रशासन तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
उपमंडलाधिकारी (ना.) एवं प्राधिकृत अधिकारी राजेंद्र कुमार गौतम ने दोनों जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पंचायत समिति गोपालपुर क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.