नागरोटा सूरियां, 23 जून। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, नागरोटा सूरियां में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर प्रो. चन्द्र कुमार ने कहा कि स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह का हिमाचल प्रदेश के विकास और जनकल्याण में अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने अपने दीर्घ सार्वजनिक जीवन के दौरान प्रदेश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई दिशा प्रदान की तथा राज्य को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह दूरदर्शी नेतृत्व, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा विकासोन्मुख सोच के लिए सदैव स्मरण किए जाएंगे। उनके नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, सिंचाई, पेयजल तथा आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य संपन्न हुए, जिनका लाभ आज भी प्रदेशवासियों को मिल रहा है।
कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के योगदान को सदैव सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.