निकटवर्ती धरोहर गांव गरली में आगामी 14 मई से श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
जानकारी देते हुए गरली के समाजसेवक संदीप ठाकुर उर्फ बम्पी ने बताया कि विगत काफी समय से यहां हर वर्ष सिद्ध जोगी बाबा बालक नाथ मंदिर प्रांगण में श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जाता रहा है।
लेकिन इस बार स्थानीय लोगों के सहयोग से देवी भागवत कथा का आयोजन करवाया जा रहा है।संदीप ठाकुर ने बताया कि देश भर में लोकप्रिय पूज्य साक्षी चैतन्य जी महाराज इस देवी भागवत कथा में भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि 22 मई को इस देवी भागवत कथा के समापन अवसर पर हवन एवं पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.