औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, थुनाग, गोहर (गुढ़Iहरी) में विशेषज्ञ व्याख्यान

मंडी, 12 मार्च।औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, थुनाग (गोहर, गुढ़ाहरी) ने “पैशन एंड पर्पज़ डूइंग साइंस” विषय पर गत दिवस एक…

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित

बिलासपुर, 12 मार्च: अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय…

राइफल मैन अविनाष ठाकुर की अंतिम यात्रा पर सेना ने दिया गार्ड आफ आनर

मिलाप कौशल खुंडियां उपमंडल ज्वालामुखी के तहत तहसील लगडू के गांव लगडू में बीते दिवस एक सैन्य कर्मी की संदिग्ध…

उद्योग मंत्री ने डाहर में आयोजित हाटी चैंपियनशिप क्रिकेट प्रतियोगिता में की शिरकत                                                प्रतियोगिता की विजेता वाईसीसी गेहल टीम तथा डीएनएम कांसर उपविजेता रही                                                      शिलाई लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में सुनीं जनसमस्याएं

नाहन, उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज जिला सिरमौर की शिलाई विधान सभा क्षेत्र की…

राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 12 फरवरी को शिमला में महिला सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन        आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की अध्यक्षता में उच्च शिक्षण संस्थानों में महिलाओं की सुरक्षा पर होगी मंत्रणा

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) द्वारा शिमला में उच्च शिक्षण संस्थाओं में महिलाओं की सुरक्षा पर एक स्टेट लेवल कंसल्टेशन का…

चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए सीनियर रेजिडेंटशिप पॉलिसी बनाई जाएगी: मुख्यमंत्री

चिकित्सा महाविद्यालयों में एमडी-एमएस के नए विषय होंगे शुरूमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य शिक्षा और स्वास्थ्य…

बालिका आश्रम गरली से भागी दो नावालिग, 24 घन्टे के अंदर पुलिस ने शिमला में पकड़ा

रक्कड़ : जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के गरली बालिका आश्रम से लापता हुई दो नाबालिग छात्राओं को शिमला पुलिस ने सुरक्षित…

₹555 की बीमा पॉलिसी बनी सहारा, पीड़ित परिवार को मिला ₹10 लाख का मुआवज़ा

रक्कड़ (पूजा सूद । भारतीय डाक विभाग एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की ओर से आज रक्कड़ में एक भावुक…

एनजेडआईईए शिमला मंडल ने बाढ़ प्रभावित 30 परिवारों को प्रदान की राहत राशि

मिलाप कौशल खुंडियां भारतीय जीवन बीमा निगम की ‘नार्दर्न ज़ोन इंश्योरेंस एम्प्लॉइज एसोसिएशन’, शिमला मंडल द्वारा हिमाचल प्रदेश के विभिन्न…

किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत ख्वांगी में सुशासन सप्ताह के तहत जनसभा/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजनरिकांगपिओ        23 दिसंबर, 2025जनजातीय जिला किन्नौर के कल्पा विकास खंड की ग्राम पंचायत ख्वांगी में आज ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम के अंतर्गत चलाए जा रहे सुशासन सप्ताह के तहत जनसभा/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया और ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें प्रस्तुत की गईं।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक ने बताया कि देश भर में 19 दिसंबर से 25 दिसंबर, 2025 तक सुशासन सप्ताह आयोजित किया जा रहा है और किन्नौर जिला के कल्पा, निचार और पूह उपमंडल में आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों द्वारा उनकी समस्याओं को रखा गया जिसमें से अधिकांश का मौके पर निपटान सुनिश्चित किया गया। उप-मंडलाधिकारी कल्पा ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तुत की गई शिकायतों एवं समस्याओं का एक सप्ताह के भीतर प्राथमिकता के आधार पर सकारात्मक एवं समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को शीघ्र राहत मिल सके।खंड विकास अधिकारी, कल्पा हिमांशी शर्मा द्वारा बताया गया कि सुशासन सप्ताह का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच समन्वय को मजबूत करना, पारदर्शिता बढ़ाना तथा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ तथा ग्रामीणों द्वारा इस पहल की सराहना की गई।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश नेगी, जिला कल्याण अधिकारी नितिन राणा, युवारंगी ग्राम पंचायत की प्रधान गंगा भगति, विभिन्न जन प्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

रिकांगपिओ        23 दिसंबर, 2025जनजातीय जिला किन्नौर के कल्पा विकास खंड की ग्राम पंचायत ख्वांगी में आज ‘प्रशासन गांव की ओर’…