पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों का चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजित

लखनपुर स्थित अंबेदकर भवन में हुआ आयोजन, लगभग 300 मतदान कर्मियों ने लिया भाग

बिलासपुर, 13 मई: पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन, 2026 के दृष्टिगत आज अम्बेदकर भवन, लखनपुर में मतदान अधिकारियों के लिए चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंचायत चुनाव पर्यवेक्षक दीप्ति मंढ़ोत्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

खंड विकास अधिकारी विजय कुमार तथा जिला अंकेक्षण अधिकारी एवं नोडल अधिकारी प्रशिक्षण विश्वनाथ शर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पंचायत चुनाव प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

इस चुनावी पूर्वाभ्यास में लगभग 300 मतदान अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को बैलट पेपर, बैलट बॉक्स तथा पंचायत चुनाव में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न प्रपत्रों को भरने की प्रक्रिया विस्तारपूर्वक बताई गई। इसके अतिरिक्त मतदाताओं द्वारा मतपत्र पर मोहर लगाने की सही प्रक्रिया, मतदाता सूची के उपयोग एवं ऑनलाइन डाटा भरने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए प्रदान किये गए।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading