श्री नैना देवी जी नगर परिषद में हुआ सबसे अधिक 86.50 प्रतिशत जबकि सबसे कम बिलासपुर नगर परिषद में दर्ज हुआ 67.46 प्रतिशत मतदान
बिलासपुर, 17 मई: जिला बिलासपुर के चार शहरी निकाय के चुनाव में कुल 72.91 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। जिनमें सबसे अधिक मतदान श्री नैना देवी जी में 86.50 प्रतिशत जबकि सबसे कम मतदान नगर परिषद बिलासपुर में 67.46 प्रतिशत दर्ज हुआ है। जिला में महिला मतदाताओं की भागीदारी 72.71 प्रतिशत दर्ज हुई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्धारित कार्यक्रमानुसार जिला के चार शहरी नगर निकायों जिनमें नगर परिषद बिलासपुर, घुमारवीं एवं श्री नैना देवी जी तथा नगर पंचायत शाहतलाई शामिल है में आज प्रातः 7 बजे से सांय 3 बजे तक मतदान करवाया गया। जिसमें कुल 72.91 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है।
उन्होंने बताया कि नगर परिषद बिलासपुर के कुल 11 वार्ड में 67.46 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी तरह जहां नगर परिषद घुमारवीं के कुल 09 वार्ड में 77.72 प्रतिशत मतदान हुआ तो वहीं नगर परिषद श्री नैना देवी जी के कुल 07 वार्ड में 86.50 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि नगर पंचायत शाहतलाई के कुल 07 वार्ड में 84.08 प्रतिशत मतदान हुआ।
जिला के चार शहरी नगर निकायों में है कुल 16,782 मतदाता
जिला के चार शहरी नगर निकायों में कुल 16,782 मतदाता पंजीकृत हैं जिसमें 8,399 पुरुष तथा 8,383 महिलाएं शामिल हैं। मतदान के दौरान आज कुल 16,782 पंजीकृत मतदाताओं में से 12,235 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जिसमें 6,095 महिला तथा 6,140 पुरुष मतदाता शामिल हैं।
नगर परिषद बिलासपुर में कुल 9,548 पंजीकृत मतदाताओं में से 6,441, नगर परिषद घुमारवीं में कुल 4,793 मतदाताओं में से 3,725 ने तथा नगर परिषद श्री नैना देवी जी में कुल 689 पंजीकृत मतदाताओं में से 596 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसी तरह नगर पंचायत शाहतलाई में कुल 1,752 पंजीकृत मतदाताओं में से 1,473 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.