पूर्व प्रधान वीरेंद्र राणा की लोकप्रियता ने दलोह पंचायत को निर्विरोध दिया प्रधान उप प्रधान
मिलाप कौशल खुंडियां
विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी के अंतर्गत विकास खंड सुरानी की हाल ही में बनी नई पंचायत जो ग्राम पंचायत टिहरी से अलग हुई पंचायत दलोह ने एक नई मिशाल बनाई है।इस पंचायत ने अपने पहले ही चुनाव में ग्राम पंचायत दलोह ने प्रधान, उप प्रधान को सर्व सहमति द्वारा चुन लिया। गांव पंचायत टिहरी के पूर्व प्रधान वीरेंद्र राणा के नेतृत्व में पंचायत दलोह में सर्व सहमति से प्रधान, उपप्रधान चुन लिए इसमें उनकी एहम भूमिका रही।
बता दे वीरेंद्र राणा ग्राम पंचायत टिहरी के पूर्व प्रधान थे और उनकी लोकप्रियता साफ छवि के कारण लोगों ने उनपर अपना भरोसा जताया ओर वीरेंद्र राणा ने बताया कि इस बार पहली बार चुनाव था इस के लिए अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण मिला था जिसके लिए प्रधान पद के लिए मदन लाल को बनाया गया वहीं उपप्रधान पद के लिए विरेंद्र कुमार को सर्व सहमति से चुना गया।
बता दे कि ग्राम पंचायत दलोह में 5 वार्ड है जिसमें 3 वार्ड के मेंबर भी सर्व सहमति से चुन लिए गए है । वार्ड नंबर एक से देवी,दो नंबर वार्ड से,सपना व तीन नंबर वार्ड से मोनिका रानी को चुना गया।लेकिन वार्ड नंबर चार व पांच से उम्मीदवारों की सहमति नहीं बनी जिस कारण दलोह अपना इतिहास बनाने से चूक गई ।
क्या कहते है वीरेंद्र राणा
वीरेंद्र ने कहा कि वह चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं थे लेकिन लोगों ने उनपर अपना विश्वास दिया और उन्हें ग्राम पंचायत दलोह में सर्व सहमति से चुना गया वीरेंद्र राणा ने कहा कि उन्होंने कभी भी जात-पात ,क्षेत्रवाद, भाई भतीजावाद की राजनीति कभी नहीं की उन्होंने हमेशा ही लोगों के काम किए और जहां जिसको जरूरत हुई वहां पर संयम को समर्पण किया उन्होंने कहा कि अगर 2 वार्ड भी मान जाते तो कही न कही गांव पंचायत दलोह इतिहास बनाने में सफल हो जाती।
राणा ने कहा कि अब उनका एक ही उद्देश्य है कि दलोह एक अच्छी साफ व आदर्श ग्राम पंचायत लोगों को समर्पण करने का प्रयास करेंगे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.