मिलाप कौशल खुंडियां
ज्वालामुखी विधान सभा के अंतर्गत बारी कलां जिला परिषद सीट से कुल 7 उम्मीदवारों ने नाम दाखिल किए थे। इस सीट से दो पूर्व सैनिक कैप्टन अशोक कुमार और नायब सूबेदार दर्शन कुमार भी अपनी किस्मत आजमाने में लगे हैं। इलाके के समाजसेवी और पूर्व सैनिक लीग खुंडियां के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल एम एस राणा ने दोनों पूर्व सैनिकों को एक दूसरे के खिलाफ चुनाव न लड़ने की सलाह दी। वीरवार को दोनों में आपसी समझौता करवाया गया। दर्शन कुमार ने कैप्टन अशोक कुमार, शौर्य चक्र के समर्थन में अपना नाम वापस लिया जिस की इलाके के पूर्व सैनिकों और जनता ने सराहना की है। वहीं भारतीय सेना के इन वीर जवानों ने आपसी भाईचारे का संदेश दिया कि हम देश के रखवाले सरहदों पर भी एक है और सेवानिवृत्त होने के बाद भी एक हैं। जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड रहे दोनों वीर जवानों ने पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल एम एस राणा का सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.