कलोहा पंचायत के सर्ड बम्मी में निर्विरोध चुने गए वार्ड पंच,, पत्रकार प्रदीप ठाकुर की रही अहम भूमिका

वार्ड नंबर-6 से मोनू देवी और वार्ड नंबर-7 से सुरिंदर सिंह ने दर्ज की जीत
कलोहा

रक्कड़:15मई:ग्राम पंचायत कलोहा के सर्ड बम्मी क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक संदेश सामने आया है। वार्ड नंबर-6 से मोनू देवी तथा वार्ड नंबर-7 से सुरिंदर सिंह निर्विरोध वार्ड पंच चुने गए हैं। दोनों उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जीत क्षेत्र में आपसी भाईचारे, एकता और विकास की सोच को दर्शाती है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नव-निर्वाचित प्रतिनिधि गांव के विकास और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे।
बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम में स्थानीय पत्रकार प्रदीप ठाकुर की भी अहम भूमिका रही। ग्रामीणों के बीच आपसी सहमति और सकारात्मक माहौल बनाने में उनके योगदान की क्षेत्रभर में चर्चा हो रही है।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading