मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत विकास खंड सुरानी की गांव पंचायत टिहरी के वार्ड तीन टिहरी से भागमल को निर्विरोध वार्ड पंच सदस्य बनाया गया।भागमल ने अपने वार्ड के सभी मतदाताओं का धन्यवाद किया।भागमल के निर्विरोध चुने जाने पर वार्ड में खुशी का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जीत क्षेत्र में आपसी भाईचारे, एकता और विकास की सोच को दर्शाती है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि नव निर्वाचित प्रतिनिधि गांव के विकास और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे। वहीं भागमल का कहना है कि मेरा सबसे पहला काम श्मसान घाट देहरू के रास्ते को मुख्य सड़क से जोडना रहेगा व अपने वार्ड को एक आदर्श वार्ड बनाने के लिए प्रयासरत रहूंगा।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.