हमीरपुर, 19 मई: जिला हमीरपुर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना भोरंज को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19 मई 2026 को जाहू बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध चिट्टा/हेरोइन ले जाने की पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर नाकाबंदी कर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में चेकिंग अभियान शुरू किया।
इस दौरान पुलिस ने आरोपी विनय कुमार निवासी सरकाघाट, जिला मंडी को शक के आधार पर काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लगभग 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना भोरंज में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
हमीरपुर पुलिस ने कहा है कि नशा तस्करों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.