पूह,
पूह उपमंडल की ग्राम पंचायत ठंगी पंचायत घर के मैदान में आज एक दिवसीय संयुक्त जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस जागरूकता शिविर में बागवानी, कृषि, पशुपालन, वन, आतमा परियोजना, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, राजस्व एवं राज्य सहकारी बैंक के रिसोर्स पर्सन ने भाग लिया और स्थानीय लोगों को वर्तमान राज्य सरकार की समावेशी विकास को बढ़ावा देने वाली कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया ताकि धरातल पर वंचित वर्गों को लाभ मिल सके।

स्थानीय प्रधान रूपा नेगी ने विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों का स्वागत किया और जनहितैषी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।उद्यान विभाग के विषय विशेषज्ञ पूह डा देव राज कायथ ने स्थानीय किसानों एवं बागवानों को उन्नत सेब की किस्म एवं नवीन तकनीक के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गई तथा सेब के बगीचों में स्प्रे शेड्यूल पर विचार साझा किए गए।इस अवसर पर स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.