भोरंज 24 मई। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण में विकास खंड भोरंज की 15 पंचायतों के कुल 92 मतदान केंद्रों पर 26 मई को होने वाले मतदान के लिए सभी 92 मतदान दलों को रविवार को रवाना कर दिया गया।
एसडीएम एवं भोरंज के निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) शशिपाल शर्मा ने बताया कि इन मतदान दलों में एक-एक पीठासीन अधिकारी और 3-3 मतदान अधिकारियों सहित कुल 368 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। इनके अलावा पुलिस एवं होमगार्ड्स के 184 कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.