26 मई को 94, 28 मई को 90 तथा 30 मई को 89 पंचायतों में होगा मतदान- जिला निर्वाचन अधिकारी

नाहन 22 मई। जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव हेतु मतदान आगामी 26, 28 व 30 मई, 2026 को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 मई को 94 ग्राम सभा , 28 मई को 90 ग्राम सभा तथा 30 मई को 89 ग्राम सभा सहित कुल 273 ग्राम सभा में मतदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के प्रधान, उप प्रधान तथा वार्ड सदस्यों के पदों की मतगणना मतदान के उपरांत ग्राम पंचायत मुख्यालय पर होगी तथा मतों की गणना पूर्ण होने के उपरांत परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। जबकि जिला परिषद तथा पंचायत समितियों के मतों की गणना 31 मई को की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इन चुनावों में प्रत्येक बैलेट बाॅक्स पर विशेष क्यूआर कोड लगाया गया है जिससे उसकी वास्तविक समय ट्रैकिंग की जाएगी तथा यह जानकारी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपडेट होती रहेगी जिससे चुनाव प्रक्रिया की निगरानी व पारदर्शिता को मजबूती मिलेगी।

26 मई को इन 94 पंचायतों में होगा मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 मई, 2026 को विकास खंड नाहन की 10 ग्राम सभा जिसमें नेहली धीड़ा, रामाधौण, धगेड़ा, नलका, विक्रमबाग, कालाअंब, त्रिलोकपुर, पालियों, चाकली व नाहन-2 तथा विकास खंड राजगढ़ की 12 ग्राम सभा जिसमें नेहरपाब, छोगटाली, काथलीभरण, शिलांजी, थैनाबसोतरी, दाहन, टालीभुज्जल, नेहरटीबघोट, हाब्बन, कडोलीदोची, कोटला बांगी व देवठी मझगांव तथा विकास खंड ददाहु की 09 ग्राम सभा जिसमें मालगी, कांडो कांसर, भरोगबनेड़ी, छोऊभोगर, कोटी धीमान, ददाहु, नेहरस्वार, महीपुर व पराड़ा तथा विकास खंड संगड़ाह की 13 ग्राम सभा जिसमें नोहराधार, पुनरधार, शिवपुर, शामरा, लानाचेता, भुटलीमानल, गेहल, बडोल, सांगना, दानाघाटों, सैंज, बाउनलकाकोग व लुधियाना तथा विकास खंड षिलाई की 13 ग्राम सभा जिसमें जरवा जुनेली, डाहर, लानीबोराड़, झकांड़ो, धारवा, नावणाभटवाड़, बेलाबशवा, गवाली, शिलाई, कुंहट, क्यारीगंुडाह, कोटीउतरोऊ व नाया पंजोड़ तथा विकास खंड पांवटासाहिब की 17 ग्राम सभा जिसमें भैला, टोरू डांडा आंज, बनौर, राजपुर, भंगानी, मानपुर देवड़ा, कुंजा, अजौली, पडदूनी, मेलियों, पातलियों, धौलाकुआं, कोलर, हरिपुरखोल, पल्होडी, रामपुर-भारापुर व बडाना तथा विकास खंड पच्छाद की 11 ग्राम सभा जिसमें कोटला पंजोला, बनाह घिन्नी, सुरला जनोट, टिक्करी कुठार, नैनाटिक्कर, धरोटी, नेरीनावन, लाना भल्टा, मानगढ़, शडिया व दाडोदेवरिया तथा विकास खंड कमरऊ स्थित तिलोरधार की 09 ग्राम सभा जिसमें माशू, कांडोच्योग, ठोंठाजाखल, टटियाना, शमाहपमता, सखोली, कठवार, सतौन व कुनेर धमौण में मतदान होगा।

28 मई को इन 90 पंचायतों में होगा मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 28 मई, 2026 को विकास खंड नाहन की 09 ग्राम सभा जिसमें पंजाहल, बनकला, मातर, मोगीनंद, बर्मापापडी, क्यारी, बनेठी, सैन की सेर व सलानी कटोला तथा विकास खंड राजगढ़ की 11 ग्राम सभा जिसमें करगाणू, बोहलटालियां, दीदग, डीम्बर, कोठीयाजाजर, भांणत, माटलबखोग, शायासनौरा, धनचमानवा, राणाघाट व कुडूलवाणा तथा विकास खंड ददाहू की 09 ग्राम सभा जिसमें छछेती, मधाना, चाडना, खूडद्राविल, जामूकोटी, कमलाड़, पनार, कोटला मोलर व बिरला तथा विकास खंड संगड़ाह की 13 ग्राम सभा जिसमें चाडना, घंडूरी, भराड़ी, चैकर, भाटन भजौन्ड, सैर तंदुला, टिकरी डसाकना, गाताधार, भलौना, गनोग, अंधेरी, माइनाघडेल व भांैण कडियाना तथा विकास खंड शिलाई की 12 ग्राम सभा जिसमें अजरोली, पनोग, नेनीधार, द्राबिल, कांडोभटनोल, बांदली, चामरामोहराड़, नाया, पावमानल, बकरास, बाम्बल व हलाहां तथा विकास खंड पांवटा साहिब की 16 ग्राम सभा जिसमें नघेता, शिवा, डांडा, खोदरी, गुरूवाला सिंगपुरा, गोरखूवाला, डोबरी सालवाला, शिवपुर, नवादा, कुंडियों, भाटावाली, ब्यास, सैनवाला-मुबारिकपुर, टोकियों, माजरा व पुरूवाला तथा विकास खंड पच्छाद की 12 ग्राम सभा जिसमें डिलमन, शीना, सराहां, बजगा, काटली, बनी बखौली, महलोग लालटिकर, वासनी, बनौना, धारटिकरी, लानाबांका व कोटला बरोग तथा विकास खंड कमरऊ स्थित तिलोरधार की 08 ग्राम सभा जिसमें जामना, गुदीमानपुर, शिल्ला, बोकालापाव, कमरऊ, चांदनी, भजौन व पोका में मतदान होगा।

30 मई को इन 89 पंचायतों में होगा मतदान

उन्होंने बताया कि 30 मई, 2026 को विकास खंड नाहन की 09 ग्राम सभा जिसमें सतीवाला, देवनी, नागल सुकेती, कौलावाला भूड़, सुरला, देवका पुडला, नावनी, नाहन व आमवाला-सैनवाला तथा विकास खंड राजगढ़ की 11 ग्राम सभा जिसमें सेरजगास, शलाना, भूईरा, ठौड़ निवाड़, टिक्कर, कोटी पधोग, जदोल टपरोली, नेरी कोटली, चंदोल, नेईनेटी व डिब्बर तथा विकास खंड ददाहू की 08 ग्राम सभा जिसमें कटवाडी-बागडत, भनेत हल्दवाडी, खाला क्यार, भाटगढ़, जरग, कटाहशीतला, बगड़ व थाना कसोगा, तथा विकास खंड संगड़ाह की 13 ग्राम सभा जिनमें देवना, देवामानल, भवाई, कुफर कैंथू, गवाही, दीवडीख्ंाडाह, ब्योंग टटवा, सताहन, रणफुआ जबडोग, रजाना, रेडली, संगडाह(ग्रामीण) व लानापालर तथा विकास खंड शिलाई की 12 ग्राम सभा जिसमें कोटीबौंच, रास्त, शंखोली, सियासु, बालीकोटी, मानल, शिरी क्यारी, कोटापाब, अशयाडी, मिल्लाह, बिडला दीगवा व लोजामानल तथा विकास खंड पांवटा साहिब की 16 ग्राम सभा जिसमें भरली आगरो, अंबोया, कंडेला अदवाड़, गोज्जर अडायन, भूंगरनी, फूलपुर, जामनीवाला, बद्रीपुर, निहालगढ़, मुगलंावाला-करतारपुर, अमरकोट, फतेहपुर, मिश्रवाला, कयारदा, पिपलीवाला व बहराल तथा विकास खंड पच्छाद की 12 ग्राम सभा जिसमें सिरमौरी मंदिर, जयहर, बागथन, जामन की सेर, कथाड़, सादनाघाट, बाग पशोग, चमेंजी, डिंग्गर-किन्नर, नारग, दीदघलूत व द्राबली तथा विकास खंड कमरऊ स्थित तिलोरधार की 08 ग्राम सभा जिसमें शरली मानपुर, दुगाना, मिनलबाग, शावगाच, बलदबा वोहल खुईनल, कांटी मशवा, बडवास व कोडगा में मतदान होगा।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading