रिकांगपिओ, 24 मई 2026
खंड विकास अधिकारी कल्पा एवं रिटर्निंग अधिकारी हिमांशी शर्मा ने आज यहां बताया कि पंचायती राज चुनावों में कल्पा खंड की 26 पंचायतों में मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करवाने के लिए 53 पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं।
सहायक निर्वाचन अधिकारी निचार श्री नारायण चौहान ने बताया कि विकास खंड निचार की 27 पंचायतों में मतदान सुनिश्चित करवाने के लिए 49 पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं।
खंड विकास अधिकारी पूह इंद्र सिंह नेगी ने बताया कि विकास खंड पूह की 27 पंचायतों में मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करवाने के लिए 31 पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं।
इससे पूर्व, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने पंचायत चुनाव 2026 के लिए तैनात मतदान कर्मियों से पारदर्शी, निर्भीक एवं निष्पक्ष ढंग से कार्य करने का आह्वान किया ताकि सशक्त ग्रामीण लोकतंत्र का निर्माण संभव हो सके।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.