चुराग ब्लॉक में पोलिंग टीमें मतदान केंद्रों के लिए रवाना

करसोग

चुराग विकासखंड में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। विकासखंड की सभी 31 पंचायत में से पहले चरण में 11 पंचायत के 59 बूथों में मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए रविवार को पोलिंग टीमें रवाना हो गई।

मतदान कर्मियों व चुनाव अधिकारियों को सुरक्षित व समय पर पहुंचने के लिए एच आर टी सी की 10

बसों की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन की ओर से सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान संबंधी पूरी सामग्री के साथ रवाना किया गया।

इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी करसोग गौरव महाजन, सहायक रिटर्निग अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी यशवंत भारद्वाज, डी एस पी करसोग चाँद किशोर, नायब तहसीलदार बगशाड़ मेहर सिंह व पंचायत निरीक्षक अमरनाथ मौजूद थे।

सहायक निर्वाचन अधिकारी मतगणना एवं खंड विकास अधिकारी चुराग यशवंत भारद्वाज ने बताया कि आगामी 26 मई को खंड की 11 पंचायत में सुबह 7:00 से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को पोलिंग बूथ पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान, विभिन्न गतिविधियों के समन्वय,और शिकायतों के तुरंत निस्तारण के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई है।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading