कुल्लू,
हिमाचल सरकार द्वारा प्रदेश में अनुसूचित जाति के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत बंजार विकास खण्ड के कलवारी गांव में लोगों को जागरूक किया।

विभाग के अनुमोदित दल गीत एवं संगीत कला मंच बंजार के कलाकारों ने लोकगीतों और नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षा, रोजगार, आवास, स्वास्थ्य योजनाओं के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण तथा अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी सरल और मनोरंजक ढंग से ग्रामवासियों तक पहुँचाई।
इसके अतिरिक्त, कलाकारों ने नशामुक्ति का संदेश भी दिया और समझाया कि किस प्रकार नशा युवाओं एवं समाज को प्रभावित कर रहा है और इससे दूर रहना क्यों आवश्यक है।ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी सरलता से प्राप्त होती है और इनसे लाभ उठाने की प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम में कलवारी पंचायत की प्रधान श्रीमती प्रेमलता, उप प्रधान सुनील ठाकुर, पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल के सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.