कांगड़ा के बंडोल स्कूल ने रचा इतिहास, मुख्यमंत्री रोलिंग ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

पर्यावरण संरक्षण में प्रदेशभर में चमका नाम, विश्व पर्यावरण दिवस पर मिला सर्वोच्च सम्मान

मुख्य शिक्षक रजनीश भूरिया और नेशनल अवॉर्डी शिक्षक सुनील कुमार ने ग्रहण किया प्रतिष्ठित पुरस्कार

प्रदीप ठाकुर:रक्कड़: हिमाचल के सरकारी स्कूलों की सफलता की कहानी में जिला कांगड़ा के राजकीय प्राथमिक पाठशाला बंडोल ने एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सतत विकास के क्षेत्र में किए गए अभिनव कार्यों के लिए स्कूल को प्रदेश के प्रतिष्ठित ‘चीफ मिनिस्टर रोलिंग ट्रॉफी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में आयोजित राज्य स्तरीय एनवायरमेंट लीडरशिप अवार्ड समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह सम्मान प्रदान किया। समारोह में प्रदेश के मुख्य सचिव के.के. पंत, डीआईजी अशोक तिवारी, हिमकॉस्टे के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
बंडोल स्कूल की ओर से मुख्य शिक्षक रजनीश भूरिया एवं नेशनल अवॉर्डी शिक्षक सुनील कुमार ने यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी प्राप्त की। पुरस्कार मिलते ही पूरे सभागार में तालियों की गूंज सुनाई दी और कांगड़ा का नाम प्रदेशभर में गौरवान्वित हुआ।
मुख्य शिक्षक रजनीश भूरिया ने बताया कि विद्यालय में बच्चों को बचपन से ही प्रकृति, जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा से जोड़ने के लिए विशेष गतिविधियां चलाई जाती हैं। स्कूल परिसर को हरित बनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों में ‘ग्रीन हैबिट्स’ विकसित करने पर निरंतर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि विद्यालय को इससे पहले सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट, नई दिल्ली द्वारा भी हरित विद्यालय पुरस्कार मिल चुका है।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading