विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया

गोहर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के उप परिसर, औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, थुनाग स्थित गोहर–गुडाहरी में विविध जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. पी.एल. शर्मा ने वर्तमान जलवायु परिवर्तन की स्थिति पर प्रकाश डाला और इसके प्रभावों एवं समाधान के लिए अपनाई जाने वाली रणनीतियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर परिसर में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया, जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

कार्यक्रम के अंतर्गत बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, डॉक्यूमेंट्री निर्माण तथा फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता एवं सक्रिय सहभागिता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नवाचार को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर कुल 120 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया। कॉलेज प्रशासन ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading