चमुक्खा से वाहन उड़ाकर अंब की ओर भागा चोर, कैमरों ने खोल दिया राज
कलोहा में कैद हुई तस्वीरें, रक्कड़ पुलिस ने शुरू की धरपकड़
प्रदीप ठाकुर
रक्कड़;5जून; तहसील रक्कड़ के ग्रामीण क्षेत्र चमुखा में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक शातिर चोर दिन-दहाड़े सड़क किनारे खड़ी स्कूटी लेकर फरार हो गया। हालांकि चोरी को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद को सुरक्षित समझ रहा था, लेकिन कलोहा में लगे सीसीटीवी कैमरों ने उसकी पूरी करतूत रिकॉर्ड कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और लोगों में भारी रोष है।
जानकारी के अनुसार गांव चमुक्खा निवासी अजय शर्मा अपनी स्कूटी (एचपी-55ए-9986) सड़क किनारे खड़ी कर गए थे। इसी बीच एक अज्ञात युवक मौके पर पहुंचा और कुछ ही मिनटों में स्कूटी लेकर रफूचक्कर हो गया। जब वाहन मालिक वापस लौटा तो स्कूटी गायब देखकर उसके होश उड़ गए।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने अपने स्तर पर तलाश शुरू की और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध युवक चोरी की स्कूटी लेकर जाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। कैमरों से मिले सुरागों के अनुसार आरोपी चोरी के बाद अंब (ऊना) की दिशा में भागा है।
सबसे अहम बात यह है कि चोर का चेहरा और उसकी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हुई हैं। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस को आरोपी तक पहुंचने की बड़ी कड़ी मिल गई है।
मामले की सूचना मिलते ही रक्कड़ पुलिस हरकत में आ गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और चोरी गई स्कूटी की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है। इस विषय पर थाना प्रभारी रक्कड़ इल्मदीन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बाहन खड़ा करते समय चाबी साथ में ना छोड़ें
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.