हमीरपुर से मंडी वाया धर्मपुर-कोटली राष्ट्रीय राजमार्ग-70 के निर्माण कार्य से प्रभावितों की शिकायतों के समाधान पर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित

मंडी 04 जून । मंडी जिला में निर्माणाधीन हमीरपुर से मंडी वाया धर्मपुर कोटली राष्ट्रीय राजमार्ग 70 की प्रगति और प्रभावित लोगों की शिकायतों के समाधान को लेकर आज मंडी में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में 17 नवंबर 2025 में हुई बैठक में दिए गए दिशानिर्देशों पर की गई कार्यवाही पर भी चर्चा की गई। बैठक में मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा, धर्मपुर के विधायक चन्द्रशेखर , उपायुक्त अपूर्व देवगन, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) के परियोजना निदेशक रोमी धनखड़, अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, एसडीएम मंडी सदर, कोटली, सरकाघाट और धर्मपुर , लोक निर्माण, जलशक्ति और बिजली बोर्ड तथा सड़क निर्माण में कार्य कर रही एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सदर के विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान कुछ स्थानों पर जल भराव की समस्या आ रही है,कुछ लोगों के घरों को अभी सुरक्षा दीवार लगाई जानी है जबकि कुछ घरों को जाने वाले क्षतिग्रस्त रातों का निर्माण कार्य किया जाना है, इनका समाधान बरसात से पहले किया जाना जरूरी है।

धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि धर्मपुर क्षेत्र में सड़क निर्माण के चलते पेयजल की स्कीमें प्रभावित हो रही हैं, कुछ स्थानों पर नालियों का काम किया जाना प्रस्तावित है, लोगों के घरों की सुरक्षा दीवार, पशुशालाएं, पार्किंग का संपर्क टूटा है। हैंडपंप खराब हो चुके हैं । उन्होंने सम्बन्धित एसडीएम को प्रभावित लोगों की समस्यायों के समाधान के लिए एक सप्ताह के भीतर मोर्थ के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए जिसमे वो स्वयं भी उपस्थित रहेंगे।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मॉर्थ के अधिकारियों से कहा कि सड़क निर्माण के चलते लोगों को आ रही समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें तथा जो भी मामले बैठक में लाये गए हैं, उन्हें शीघ्र निपटाएं। उन्होंने बैठक में सभी का धन्यवाद किया।

मॉर्थ के परियोजना निदेशक रोमी धनखड़ ने बैठक में आश्वत किया कि निर्माण कार्य के चलते जितने भी हैंडपंप क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनका पुनः निर्माण शीघ्र कर दिया जाएगा तथा लोगों के घरों के लिए बनाई जा रही सुरक्षा दीवार, नालियों तथा रास्तों का कार्य बरसात से पहले पूरा के दिया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो। जलभराव वाले स्थानों का भी शीघ्र समाधान किया जाएगा। बिजली के खंभों को भी स्थानांतरित कर दिया जायेगा।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading