रिडकमार पंचायत में सुनीं जनसमस्याएं, नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को दी बधाई
शाहपुर, 4 जून।
शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकण्डी इलाके की पंचायत रिडकमार के डिब्बा गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क से डिब्बा गांव तक संपर्क मार्ग की टायरिंग करवाई जाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुगम सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को दी शुभकामनाएं
उपमुख्य सचेतक ने पंचायत चुनावों में विजयी हुए प्रधान, उपप्रधान एवं वार्ड सदस्यों को बधाई देते हुए उनसे जनसेवा और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
गांव पहुंचने पर किया गया गर्मजोशी से स्वागत
स्थानीय पंचायत प्रधान शिल्पा देवी तथा समस्त गांववासियों ने मुख्य अतिथि का गांव पहुंचने पर स्वागत किया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि शिल्पा देवी प्रसिद्ध हिमाचली लोकगायक ईशांत भारद्वाज की धर्मपत्नी हैं।
इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नीरज जसवाल, सहायक अभियंता नीरज गर्ग, बीडीओ रैत कमलजीत, जेई राजीव शर्मा, जिला परिषद सदस्य संदीप, प्रसिद्ध हिमाचली लोकगायक ईशांत भारद्वाज, ओम राज, पूर्व प्रधान अजय बबली, पप्पू, निर्मल सिंह, उपप्रधान सुरेश, शशि पाल, अक्षय, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, तरसेम जरयाल, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.