नूरपुर, 6 जून। नगर परिषद नूरपुर के नव निर्वाचित पार्षदों को 9 जून को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इस संबंध में एसडीएम अरुण शर्मा द्वारा नोटिस जारी किया गया है।
जारी नोटिस के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह 9 जून को प्रातः 11 बजे नगर परिषद कार्यालय नूरपुर में आयोजित होगा। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद नगर परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया भी संपन्न करवाई जाएगी।
एसडीएम अरुण शर्मा ने सभी निर्वाचित सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित रहने तथा सत्यापन के लिए अपना वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव हिमाचल प्रदेश नगरपालिका अधिनियम एवं निर्वाचन नियमों के तहत संपन्न होगा।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.