नागरिक 15 जून तक Se-Census पोर्टल पर स्वयं दर्ज कर सकते हैं जानकारी , 16 जून से शुरू होगा घर-घर सर्वे

रक्कड़ में प्रशिक्षण कार्यशाला, जनगणना प्रक्रिया और डिजिटल व्यवस्था की दी गई जानकारी

प्रदीप ठाकुर

रक्कड़ :6जून:जनगणना की तैयारियों के तहत राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रक्कड़ में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में कर्मचारियों को प्रथम चरण की जनगणना प्रक्रिया एवं डिजिटल प्रणाली की जानकारी दी गई। कार्यशाला में 30 कर्मचारियों ने भाग लिया।
चार्ज ऑफिसर एवं तहसीलदार रक्कड़ अनुजा शर्मा ने बताया कि 16 जून से कर्मचारी घर-घर जाकर मकानों एवं भवनों का विवरण एकत्रित करेंगे। उन्होंने कहा कि नागरिक 15 जून तक Se-Census पोर्टल पर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन विवरण दर्ज करने के बाद प्रत्येक परिवार को एक स्व गणना पहचान संख्या एसई आईडी (Se-Census ID) प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है। घर पर जनगणना कर्मचारी के आने पर यह आईडी उन्हें उपलब्ध करानी होगी, जिससे सत्यापन प्रक्रिया सरल होगी।
तहसीलदार ने कहा कि जनगणना के दौरान एकत्रित सभी सूचनाएं पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी और इनका उपयोग केवल सरकारी एवं सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
प्रशासन ने लोगों से जनगणना कार्य में सहयोग करने की अपील की है।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading