गरली की बेटी शशिलता ने राजभवन में बुलंद की मजदूरों की आवाज

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से सीधी मुलाकात, श्रमिक हितों के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा; भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल में निभाई प्रमुख भूमिका

प्रदीप ठाकुर

रक्कड़: 6जून:गरली की पूर्व पंचायत प्रधान एवं भारतीय मजदूर संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशिलता ने एक बार फिर श्रमिक हितों की आवाज को प्रदेश के सर्वोच्च संवैधानिक मंच तक पहुंचाया है। शनिवार को राजभवन शिमला में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल माननीय कविंद्र गुप्ता से हुई शिष्टाचार भेंट के दौरान शशिलता ने कर्मचारियों और मजदूर वर्ग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष मदन राणा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में शशिलता की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। श्रमिकों और कर्मचारियों के अधिकारों की मुखर पैरोकार के रूप में पहचान बना चुकी शशिलता ने मजदूर वर्ग की समस्याओं, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार और कल्याणकारी योजनाओं को लेकर अपनी बात मजबूती से रखी।

राजभवन में हुई इस महत्वपूर्ण मुलाकात को श्रमिक हितों की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल कविंद्र गुप्ता को विभिन्न मांगों और सुझावों से अवगत कराया तथा कर्मचारियों और मजदूरों के कल्याण से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा की।

गरली क्षेत्र के लिए भी यह गौरव का विषय माना जा रहा है कि यहां की पूर्व पंचायत प्रधान और राष्ट्रीय स्तर की श्रमिक नेता शशिलता प्रदेश के मजदूर वर्ग की आवाज बनकर राजभवन तक पहुंचीं। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र की एक बड़ी उपलब्धि बताया है।

बैठक के बाद भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन मजदूरों और कर्मचारियों के हितों की लड़ाई निरंतर लड़ता रहेगा


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading