बिलासपुर : भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर का लद्दा पंचायत में पहुंचने पर जनता ने किया जोरदार स्वागत


सुनील/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत लद्दा में लोकसभा चुनाव 2024 के भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री मोदी को जिताने के लिए लोगों से अपील की।

उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के 10 सालों में देश आज आगे बढ़ चुका है। सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। जिला बिलासपुर में एम्स, फोरलेन जैसे विकास कार्य आज देखने को मिल रहे हैं ये मोदी सरकार की ही देन है। अब तो ट्रेन भी पहुंच रही है।

उन्होंने कांग्रेस पर भी जोरदार हमला करते हुए कहा कि जो कांग्रेस इतने सालों में नहीं कर पाई ऐसे विकास कार्य मोदी सरकार ने 10 साल में कर के दिखा दिये।

आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में कुछ लोग कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल भी हुए। उन्हें भाजपा की टोपी व पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया गया।

Scroll to Top