कैंसर पीड़ित 30 वर्षीय व्यक्ति के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार




लोगों की मदद से उनके पति को मिल सकता है जीवन






मिलाप कौशल/खुंडियां




उपमंडल ज्वालामुखी के तहत एक महिला ने अपने पति मेजर सिंह की मदद करने की गुहार लगाई है।यह व्यक्ति कैंसर की बीमारी से जूझ रहा है।हीरापती ने कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे 30 वर्षीय अपने पति मेजर सिंह के इलाज के लिए लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। डॉक्टरों ने मेजर सिंह के इलाज के लिए उसकी पत्नी हीरापति को 8 से 10 लाख रुपए का प्रबंध करने को कहा है।

हीरापति ने बताया कि वह अब तक अपने पति के इलाज पर अपनी सारी जमापूंजी लगा चुकी हैं। इसके अलावा वह अपने रिश्ते-नातेदारों से भी जितना संभव था मदद ले चुकी हैं। यही नहीं ज्वालामुखी मंदिर मार्ग में गर्म मसाले की रेहड़ी लगाने बाली हिरापति के पति की दयनीय हालत को देखते हुए यहां के स्थानीय दुकानदार भी 25 से 30 हजार रुपए की आर्थिक सहायता उन्हें प्रदान कर चुके हैं।


हीरापति ने बताया कि अब उनके पास अपने पति के इलाज के लिए कुछ नहीं बचा है। अब हीरपति ने आर्थिक रूप संपन्न लोगों, स्वयंसेवी संस्थाओं और अन्य समाजसेवी लोगों से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि मेजर सिंह की हालत दिनोंदिन गंभीर हो रही है और उसके इलाज के लिए जल्द सहायता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोगों की मदद से उनके पति को जीवन मिल सकता है।


हीरापति ने मदद के लिए मेजर सिंह के नाम से बैंक अकाउंट का नंबर भी दिया है और दानी लोगों से इस अकाउंट में यथासंभव मदद की गुहार लगाई है। जो भी व्यक्ति मेजर सिंह की मदद करना चाहता है वह इस खाता नंबर 42525908515, आइएफएस कोड, SBIN 0010067 पर राशि भेज सकता है। इसके अलावा मेजर सिंह के मोबाइल नंबर 7018944921 पर संपर्क कर सकते हैं। ये नंबर उनका गुगल पे पर भी अवेलेवल है, ऐसे में कोई भी मेजर सिंह की मदद करना चाहता है तो वह उनके इस नंबर के जरिए भी पैसे भेज सकता है। हीरापति ने लोगों से मदद की गुहार लगाई है।

Scroll to Top