सड़क हादसे में एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौ*त।




किरण राही/ मंडी।


हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सराज में बुधवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौ*त हो गई। जबकि एक गंभीर जख्मी हुआ है। दोनों युवक सगे भाई थे। जो अपने फोर व्हीलर में सवार होकर मेला में मनियारी की दुकान लगाने जा रहे थे।


थुनाग के बगलयारा में नियंत्रण खोने से (फोर व्हीलर) गहरे नाले में गिर गया। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौ*त हो गई। जबकि दूसरा गंभीर जख्मी हो गया।
पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर घायल युवक को जंजैहली अस्पताल पहुंचाया।


पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार चैलचौक के कोट गांव के दो सगे भाई इलाका सराज के सुरासणी में मेला में मनयारी की दुकान लगाने घर से निकले थे। बगलयारा नामक स्थान पर पहुंचा तो अनियंत्रित होकर करीब 500 फ़ीट गहरे नाले में जा गिरा।


इस हादसे में बड़े भाई की मौके पर ही मौ*त हो गई। जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है।
मृतक युवक की पहचान योगेश कुमार पुत्र लुहारू राम गांव कोट तहसील चच्योट जिला मंडी के रूप में हुई है। मृ*तक के छोटे भाई दिनेश का मेडिकल कालेज नेरचौक में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

Scroll to Top