पिपली राकड़ महिला मंडल ने चलाया सफाई अभियान




  किरण राही/पधर (मंडी)।



पाली पंचायत के पीपली और राकड़ महिला मंडलों ने गांव में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। महिला मंडल पीपली के  लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह सदस्यों ने गांव और नेशनल हाईवे के किनारे सफाई अभियान चलाया।  स्वयं सहायता समूह प्रधान कौशल्या देवी, सचिव शीला देवी, गुड्डी देवी, लक्ष्मी देवी, मंजू देवी सहित गांव की अभी महिलाओं ने सफाई अभियान में श्रमदान किया। गांव के लोगों को प्रथम जून को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया। 

महिला मंडल राकड़ की सदस्यों ने गांव में प्राचीन बावड़ी की सफाई की। प्रधान कमला देवी, सचिव सोमा देवी, चंपा देवी, बबली देवी, बंता देवी, राजकुमारी, नागो देवी, निर्मला देवी ने वार्ड के लोगों को प्रथम जून को लोकतंत्र की मजबूती के लिए घर के सभी कामकाज छोड़ कर मतदान करने का आह्वान किया। वार्ड  सदस्य पिपली वन  तेज राम ठाकुर और पिपली टू से सुरेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू डॉक्टर भी साथ रहे।
फोटो महिला मंडल पीपली की सदस्य सफाई करती हुई।

Scroll to Top